उज्जैन, 19 जनवरी 2026 जिला उज्जैन पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने रात्रि के समय भटकी हुई एक महिला को उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाकर मानवीय सेवा का एक और सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। महिला मूल रूप से रतलाम जिले की हाट की चौकी की निवासी थी।घटना के अनुसार, दिनांक 17 जनवरी 2026 की रात करीब 1:00 बजे थाना बड़नगर को सूचना प्राप्त हुई कि रूनिजा रोड फोर लेन ब्रिज के नीचे एक महिला (उम्र लगभग 30-35 वर्ष) सड़क पर खड़ी होकर आने-जाने वाली गाड़ियों को रोकने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार ने मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत टीम गठित की और महिला को थाने पर लाकर सुरक्षित रखा।थाने पर महिला से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ज्योती शर्मा बताया और निवास स्थान रतलाम होना स्वीकार किया। हालांकि, महिला परिजनों का कोई संपर्क नंबर या पता नहीं बता पाई। बड़नगर पुलिस टीम ने अपनी सूझ-बूझ, विवेक और अनुभव का परिचय देते हुए महिला की बहन सीमा (पति गोविंद शर्मा, जाति ब्राह्मण, निवासी हाट की चौकी, रतलाम) का संपर्क सूत्र प्राप्त किया।बहन सीमा को तत्काल थाने बुलाया गया। बहन को देखते ही महिला ज्योती की खुशी का ठिकाना न रहा। दोनों बहनों ने भावुक होकर एक-दूसरे को गले लगाया और बड़नगर पुलिस द्वारा की गई इस नेक पहल की जमकर सराहना की। बहन सीमा ने उज्जैन पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। बाद में महिला ज्योती शर्मा को उसकी बहन के साथ सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया।सराहनीय टीम इस प्रशंसनीय एवं संवेदनशील कार्य में थाना बड़नगर की टीम ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई। टीम के प्रमुख सदस्य : – निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार (थाना प्रभारी) – उनि. सोभाग सिंह पंवार – प्र.आर. 576 राहुल सिंह राठौर – प्र.आर. 918 हेमराज खरे – आर. 73 नारायण सरा – आर. 1473 शोभित शुक्ला – सैनिक 50 दिनेश व्यास – सैनिक 601 धर्मेन्द्र सिंह परिहार यह सफलता जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में चल रहे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा अभियान के साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन का परिणाम है।बड़नगर पुलिस ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि “देश भक्ति जन सेवा” का नारा उनके लिए महज शब्द नहीं, बल्कि रात-दिन की कठिन परिस्थितियों में भी निभाई जाने वाली वास्तविक प्रतिबद्धता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नाबालिग गुमशुदा बालक को परिवार से मिलाया, बड़नगर पुलिस ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी इतिहास के प्रतिशोध के बहाने संघी कुनबे का इतिहास के साथ प्रतिशोध