उज्जैन, 13 जनवरी 2026: पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने अवैध जुआ खेलते तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रकरण में दो अन्य आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।घटना के अनुसार, दिनांक 13 जनवरी 2026 की रात को गश्त के दौरान बड़नगर थाने को आदिनाथ कॉलोनी, बड़नगर में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने अवैध जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम – अमित पुत्र नेमीचंद सकलेचा (उम्र 40 वर्ष), निवासी आदिनाथ कॉलोनी, बड़नगर– आजाद पुत्र मुरार शाह (उम्र 40 वर्ष), निवासी लोहाना कुटी, बड़नगर– रामेश्वर पुत्र महादेव रीछा (उम्र 23 वर्ष), निवासी शांतिनिकेतन चौराहा, बड़नगरआरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और जुए की कुल राशि 6620 रुपये जब्त किए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।विशेष जानकारी – आरोपी अमित सकलेचा थाना हाजा का स्थाई वारंटी था, जिसे स्थाई वारंट में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।– आरोपी आजाद का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड होने के कारण उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत फाइल खोली जाएगी।– तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी जुआ, मारपीट, छेड़छाड़ और बलात्कार जैसे गंभीर अपराध थाना बड़नगर में दर्ज हैं।यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में की गई। सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार सहित टीम के सदस्यों – उनी. सुरेंद्र सिंह गरवाल, उनी. सौभाग सिंह पंवार, प्र.आर. हेमराज खरे, प्र.आर. राहुल सिंह राठौर, आर.1410 रोहित मालवीय, आर.73 नारायण सरा, आर.754 स्वरूप हिरवे, आर. कैलाश गरवाल, सैनिक अमर सिंह चौहान और सैनिक ऊंकारलाल परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य अपराधों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में बहादुरी दिखाने वाले 60 जवानों को दी पदोन्नति विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक : स्वायत्तता से नियंत्रण की ओर उच्च शिक्षा का पुनर्गठन