भोपाल (भोपाल)। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने बालाघाट जिले में नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियान में हिस्सा लेने वाले 60 अधिकारियों और जवानों को असाधारण पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। यह पदोन्नतियां 14 जून 2025 को रूपझर थाना क्षेत्र के पचामावादर-कंटीझरिया जंगल में हुई मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर करने के लिए दी गई हैं। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा 12 जनवरी 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि हॉक फोर्स और जिला बल के इन जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर अदम्य साहस दिखाया। पदोन्नति प्राप्त करने वालों में उपनिरीक्षक से निरीक्षक, प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक और आरक्षक से प्रधान आरक्षक तक के पद शामिल हैं। कुल 61 जवानों का प्रस्ताव आया था, लेकिन प्रधान आरक्षक संत कुमार धुर्वे के खिलाफ लंबित अपराध के कारण उनकी पदोन्नति स्थगित रखी गई है। पदोन्नति प्राप्त करने वाले प्रमुख जवानों में विमिनचंद्र खवको, इंदर सिंह विदूरी, शुभम प्रताप सिंह तोमर आदि शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह कदम पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला बताया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एमपी बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइम टेबल जारीअब 6 मार्च से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम बड़नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 6620 रुपये और ताश के पत्ते जब्त