इंदौर, 6 जनवरी 2026: मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार हर मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में आज पुलिस आयुक्त इंदौर संतोष कुमार सिंह ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित इस जनसुनवाई में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े, धन लेन-देन संबंधी मामले, फाइनेंशियल फ्रॉड, जमीन-प्लॉट की धोखाधड़ी, महिला अपराध, सुनवाई न होने जैसी शिकायतें और अन्य पुलिस से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी व्यथा सुनी। उन्होंने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि इंदौर पुलिस हमेशा आमजन की सुरक्षा, न्याय और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध एवं तत्पर है।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर. के. सिंह सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना और प्राथमिकता पर कार्यवाही सुनिश्चित की।यह जनसुनवाई आमजन के बीच पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने और समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। इंदौर पुलिस द्वारा ऐसी पहलें निरंतर जारी रहेंगी, ताकि शहरवासी बिना किसी भय के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।इंदौर पुलिस – देशभक्ति, जनसेवा View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस ने चाइनीज मांझा पर लगाई सख्ती, दो गिरफ्तार इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी संकट: क्या अब मध्य प्रदेश में तालिबान-सा राज? विपक्ष ने लगाया संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन का आरोप