इंदौर, आमिर खान।। शहर में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस ने आज एक बड़ा संयुक्त पैदल मार्च आयोजित किया। थाना परदेशीपुरा और थाना एमआईजी के पुलिस बल ने मिलकर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण किया और आमजन के साथ जनसंवाद स्थापित किया।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन-02 कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमरेंद्र सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा हिमानी मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी परदेशीपुरा आर.डी. कानवा और थाना प्रभारी एमआईजी सी.बी. सिंह ने दोनों थानों के जवान लेकर संयुक्त पैदल गश्त की।इस दौरान एलआईजी कॉलोनी, अनूपनगर, अंबेडकर नगर, अटल द्वार, पाटनीपुरा, मालवा मिल की जूनी चाल, जनता क्वार्टर, नंदानगर, तीन पुलिया तथा सर्वहारा नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय निवासियों से गहन बातचीत की और उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की गई।विशेष रूप से दोनों थाना क्षेत्रों के हॉटस्पॉट, ब्लैकस्पॉट और शैडो एरिया में गहन चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।पुलिस प्रशासन का यह सक्रिय कदम शहरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ ही अपराधियों के लिए सख्त संदेश देने वाला साबित हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे पैदल मार्च एवं चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुना में प्रेम विवाह विवाद पर उबला लोधा समाज, पुलिस पर खतरनाक हमला इंदौर पुलिस ने चाइनीज मांझा पर लगाई सख्ती, दो गिरफ्तार