इंदौर, प्रदीप चौधरी । देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में हाल की दूषित पेयजल घटना के बाद प्रशासनिक बदलाव के तहत 2014 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी क्षितिज सिंघल ने आज रात इंदौर नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व पद पर आसीन आयुक्त दिलीप कुमार यादव को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था।पदभार ग्रहण करने से पहले श्री सिंघल ने परंपरा के अनुसार खजराना श्री गणेश जी महाराज के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन किए और पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान गणेश से शहर की समस्याओं के समाधान और जनकल्याण के कार्यों में सफलता की कामना की। पूजन के उपरांत वे सीधे नगर निगम मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाला।2014 बैच के तेजतर्रार अधिकारीक्षितिज सिंघल एक अनुभवी और सख्त प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। इससे पहले वे मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी शीतला पाटले भी आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में सिवनी जिले की कलेक्टर हैं। श्री सिंघल ने उज्जैन और सिवनी जैसे जिलों में अपने कार्यकाल के दौरान जटिल प्रशासनिक चुनौतियों को कुशलतापूर्वक संभाला है। दूषित जल संकटउल्लेखनीय है कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण कई लोगों की दुखद मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निगम के कई अधिकारियों को निलंबित किया और आयुक्त बदलने का फैसला लिया। नवागत आयुक्त के सामने अब शहर की पेयजल व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित बनाने, जनता का विश्वास बहाल करने और स्वच्छता की साख को फिर से मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी है।श्री सिंघल ने पदभार ग्रहण के बाद संक्षिप्त प्रतिक्रिया में कहा कि वे इंदौर की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मिलकर हम इंदौर को और बेहतर बनाएंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में दूषित पानी संकट: भागीरथपुरा में न्याय की पुकार, 15 मौतों का दावा एक तरफ 16 परिवारों में मातम, दूसरी तरफ विधानसभा-3 के मीडिया प्रभारी का ‘जश्न-ए-जन्मदिन’ — शहर में उठे नैतिकता के गंभीर सवाल