भागीरथपुरा में कई मौतें, जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर कहे जाने वाले इंदौर में भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल की आपूर्ति से जुड़ी घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बेहद दुखद हादसे का संज्ञान लेते हुए तत्काल कड़े निर्देश जारी किए हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उपचाराधीन सभी प्रभावितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की। सीएम ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इस संबंध में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जोन क्रमांक 4 के जोनल अधिकारी शालिग्राम सितोले और सहायक यंत्री योगेश जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रभारी उपयंत्री (पीएचई) शुभम श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है।इस पूरे मामले की गहन जांच के लिए एक तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति भी गठित की गई है। यह समिति आईएएस अधिकारी नवजीवन पंवार के नेतृत्व में कार्य करेगी। समिति में सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रदीप निगम और मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेश राय को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।प्रशासन ने बताया कि मुख्य पेयजल पाइपलाइन में लीकेज होने से सीवर/ड्रेनेज का पानी मिल जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। स्थानीय निवासियों का दावा है कि पिछले एक सप्ताह में कई लोगों में उल्टी-दस्त जैसे लक्षण दिखे, जबकि मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक और अनौपचारिक आंकड़ों में अंतर है। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और सभी मरीजों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन करने की घोषणा की गई है।यह घटना इंदौर की स्वच्छता छवि पर सवाल उठा रही है और प्रशासन अब हर स्तर पर अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य टीमें क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मांडू में हाईटेंशन लाइन से दो बंदर घायल बालाघाट पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 2025 में 572 मोबाइल फोन लौटाए, मूल्य ₹1.10 करोड़