प्रदीप चौधरी। इंदौर में नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए शहर के प्रमुख इलाकों में देर रात तक संचालित होने वाले पबों और बारों पर बड़ी कार्रवाई की है। भवरकुवा, विजय नगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई पबों को सील कर दिया और संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही सभी पब-बार संचालकों की बैठक बुलाकर सख्त निर्देश दिए थे कि तय समय पर बंद होना अनिवार्य है, लेकिन इसके बावजूद उल्लंघन जारी रहा। इंदौर पुलिस ने नए साल से पहले शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरती है। देर रात तक पार्टी चलाने वाले पबों और बारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। भवरकुवा थाना क्षेत्र में पुलिस को शिकायत मिली कि तय समय के बाद भी एक पब संचालित हो रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि अंदर कई लोग मौजूद थे, जिन्हें केबिन में छुपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने तलाशी ली, सभी को बाहर निकाला और पब संचालक के खिलाफ नियम उल्लंघन का मामला दर्ज किया। वहीं विजय नगर थाना पुलिस ने एक अन्य पब पर छापा मारा, जहां बाहर से बंद दिखाकर अंदर पार्टी चल रही थी। अंदर से तेज गाने की आवाज सुनकर पुलिस ने दखल दिया, पब खुलवाया और बड़ी संख्या में पार्टी मनाते लोगों को पाया। तीसरी कार्रवाई लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक ओपन पब में तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, संगीत रुकवाया और मौजूद लोगों से समय पूछा। लोगों ने 11 बजे का समय बताया, जबकि नियमों के अनुसार यह समय सीमा पार हो चुकी थी। पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत दो पबों पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की। पुलिस के अनुसार, ऐसे उल्लंघनों से न केवल कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि आसपास के निवासियों को भी परेशानी होती है। नए साल के मौके पर शांति बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। राजेश डंडोतिया, एडी डीसीपी पुलिस ने पहले ही संचालकों को निर्देश दिए थे कि नियमों का पालन करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में कानून का राज बना रहे।यह कार्रवाई नए साल की तैयारियों के बीच शहर में जश्न मनाने वालों के लिए साफ संदेश है कि कानून का पालन अनिवार्य है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में घरेलू हिंसा: पति ने की पत्नी की हत्या, नवजात बेटी के साथ परिवार सदमे में नववर्ष से पहले इंदौर पुलिस का बड़ा अभियान: 950 बदमाश चेक, 377 पर सख्त कार्रवाई