इंदौर। अशोक शर्मा।। यातायात पुलिस इंदौर एवं विक्रमादित्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘ट्रैफिक प्रहरी’ कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भांग्या के उप सरपंच जसपाल सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ट्रैफिक प्रहरियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की और कहा कि “सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित ट्रैफिक प्रहरियों का योगदान अत्यंत सराहनीय है।”कार्यक्रम में उप सरपंच ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ट्रैफिक प्रहरियों को उपहार वितरित किए तथा उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की।ट्रैफिक प्रहरी अभियान के तहत आम नागरिक यातायात प्रबंधन में पुलिस की सहायता कर रहे हैं, जिससे शहर में सुगम और सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार कटघरे में : 10-10 हजार का जुर्माना, फिर भी अनुपालन शून्य—पहले भी लग चुका है दंड रतनगढ़ में देश हित रक्तदान शिविर का सफल आयोजन