साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता के लिए बनाई पुस्तक ‘Cyber Protector’ का पुलिस कमिश्नर इंदौर ने किया विमोचन इंदौर। आमिर खान। शहर में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों में इनके प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए इंदौर पुलिस लगातार नए-नए प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने 16 दिसंबर 2025 को साइबर जागरूकता की दिशा में रचित पुस्तक ‘Cyber Protector’ का विमोचन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त (जोन-04/ट्रैफिक) आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम राजेश डंडोतिया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुस्तक का विमोचन करते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच राजेश डंडोतिया द्वारा रचित यह पुस्तक आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की मजबूत ढाल है। यह केवल जानकारी का स्रोत नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए चेतावनी, सावधानी और समाधान का संतुलित मिश्रण है। पुस्तक वर्षों के अनुभव, सैकड़ों केस स्टडीज और अधिकारियों की रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि आम नागरिक इसे आसानी से समझ सके और साइबर अपराधों से बचाव कर सके। ‘Cyber Protector’ में विभिन्न डिजिटल अपराधों जैसे साइबर ठगी, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन ब्लैकमेल, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन और सोशल मीडिया से जुड़े फ्रॉड आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इनसे बचने की सावधानियां भी दी गई हैं। पुस्तक में अशिक्षित या तकनीकी ज्ञान से वंचित लोगों के साथ-साथ शिक्षित और समझदार व्यक्तियों के उन वास्तविक अनुभवों को शामिल किया गया है, जो धोखे का शिकार बने। पुस्तक के लेखक राजेश डंडोतिया ने बताया कि यह रचना पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन और परिकल्पना के अनुसार तैयार की गई है। साइबर सुरक्षा केवल पुलिस या तकनीकी विशेषज्ञों का विषय नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की जरूरत है। चाहे विद्यार्थी हो, शिक्षक, अभिभावक, वरिष्ठ नागरिक या छोटे व्यवसायी—सभी को डिजिटल सुरक्षा की बुनियादी समझ आवश्यक है। 357 पेज की इस पुस्तक में 34 अध्यायों के माध्यम से कई वास्तविक घटनाओं और फ्रॉड की केस स्टडीज शामिल हैं, जो बताती हैं कि छोटी सी लापरवाही कैसे बड़े आर्थिक और मानसिक नुकसान का कारण बन सकती है। इंदौर पुलिस का इस पुस्तक के जरिये मुख्य उद्देश्य आमजन में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाना है। इसमें अपराधों के प्रकार और बचाव के तरीके सरल भाषा में समझाए गए हैं। आम नागरिक इस पुस्तक को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी खरीद सकते हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजनैतिक व्यंग्य-समागम भोपाल बिग ब्रेकिंग: मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन सिंहस्थ लैंड पूलिंग योजना पूरी तरह निरस्त की
You must be logged in to post a comment.