बड़नगर। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” एवं “साइबर जागरूकता अभियान” के अंतर्गत सोमवार को जैन पब्लिक स्कूल बड़नगर में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उज्जैन ग्रामीण) अभिषेक रंजन IPS ने छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों, छेड़छाड़, साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के गुर सिखाए। अति. पुलिस अधीक्षक महोदय ने “मुस्कान अभियान” के तहत विशेष जोर देते हुए कहा कि कम उम्र में नासमझी में किया गया एक गलत कदम पूरे परिवार को शर्मिंदगी में डाल सकता है। इसलिए किसी के भी बहकावे में नहीं आना चाहिए और हर बात माता-पिता से साझा करनी चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल परिसर में “मुस्कान पेटी” भी स्थापित की गई, जिसमें कोई भी छात्र-छात्रा गोपनीय रूप से अपनी समस्या या किसी अनैतिक गतिविधि की सूचना डाल सकता है। कार्यक्रम में SDOP बड़नगर महेंद्र परमार, थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, उनि. चांदनी पाटीदार, आरक्षक हरीश, नितेश रायकवार, मन्नालाल यादव सहित स्कूल के संचालक, प्राचार्या, शिक्षकगण एवं कक्षा 6 से 12 तक के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी स्कूलों में लगातार आयोजित किए जाएंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लैंगिक हिंसा पर जलेसं की कार्यशाला :’हर हिंसा स्त्री देह से होकर गुजरती है’ इलाहाबाद हाईकोर्ट जज की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त