इंदौर। राऊ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 27 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.70 लाख रुपये है। साथ ही एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत करीब 60 हजार रुपये) भी जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत लगभग 3.30 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि सिंह ठाकुर (29 वर्ष), निवासी पीगडम्बर फाटा के पास राऊ, और घनश्याम पाटीदार उर्फ गम्मू दादा (48 वर्ष), निवासी आमाचंदन, महू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से नशे की लत और महंगे शौक पूरा करने के लिए ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त में लिप्त थे। पुलिस का दावा है कि ये आरोपी शहर के युवाओं को नशे की लत लगा रहे थे और अपना नेटवर्क लगातार बढ़ा रहे थे। View this post on Instagram पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, डीसीपी लालकृष्ण चंदानी, अतिरिक्त डीसीपी दिशेष अग्रवाल और एसीपी निधि सक्सेना के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राऊ पुलिस लगातार मुखबिरों से सूचना जुटा रही थी। इसी कड़ी में 4 दिसंबर 2025 की रात सिलिकॉन सिटी चौराहे के पास सर्विस लेन पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोचा गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में यह जानने की कोशिश कर रही है कि ब्राउन शुगर कहां से और किन लोगों से लाई जा रही थी तथा इनका पूरा नेटवर्क क्या है। कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक प्रवीण जाधव, प्रधान आरक्षक नीलेश, आरक्षक नारायण यादव, कमलेश चोरे और रवि प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा ताकि शहर को नशे के कारोबार से मुक्त किया जा सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अमेरा में ग्रामीणों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने की तीखी निंदा की किसान सभा ने, कहा : पेसा और वनाधिकार कानून का खुला उल्लंघन, भाजपा सरकार की नीतियां जिम्मेदार रेंट पर कार मांगी, महीनों बाद गायब!