प्रतिष्ठित शोधार्थी इन्द्रलाल पटेल ने छात्र-छात्राओं के कैरियर का विस्तार से किया मार्गदर्शन

सीधी । सीधी जिले के प्रतिष्ठित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में प्राचार्य एस. एन. त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में कैरियर मार्गदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में करवाया जा रहा है।


इसी क्रम में विद्यालय के प्राचार्य ने मंगलवार को एक प्रतिष्ठित शोधार्थी  इन्द्रलाल पटेल को विद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित कर छात्रों का लाभान्वित करवाया गया। कैरियर मार्गदर्शन में श्री पटेल के पूर्व में जेपी मिश्रा पूर्व प्राचार्य, आरपी तिवारी पूर्व प्राचार्य, डॉ. लहरी सिंह पूर्व विभाग अध्यक्ष संजय गांधी कॉलेज सीधी, पूर्व डीइओ सुरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, रामलाल शर्मा प्राध्यापक, राजकरण शुक्ला सहायक संचालक ने भी छात्र-छात्राओं को विस्तार से मार्गदर्शन किया है।
वहीं मंगलवार को मुख्य वक्ता के रूप में शोधार्थी इंद्रलाल पटेल जो काशी हिंदू विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज के पूर्व छात्र ने आगे की पढ़ाई के लिए प्रवेश प्रक्रिया एवं कैरियर से संबंधित विस्तार से जानकारी छात्र छात्राओं को दी है।

       इस कार्यशाला में विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों जैसे उमंग, उज्जवल, ओजस यूथ क्लब, इको क्लब, एक भारत श्रेष्ठ भारत आदि सभी कार्यक्रमों को समाहित किया गया है। सभी प्रभारी शिक्षक इस समिति के सदस्य भी है।

  सभी विद्यार्थियों में कैरियर मार्गदर्शन के माध्यम से नैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक व आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त हो तथा उनके चरित्र निर्माण, अनुशासन, शिक्षा संपन्न हो कार्यक्रम होता है।
कार्यक्रम की टीम में परीक्षा प्रभारी  विजय सिंह,अरविंद गौतम, डॉ. विनोद सिंह, मोहम्मद अली, डॉ. सुशील सिंह, सुश्री सीमा द्विवेदी, डॉ. सुधाकर धर द्विवेदी, दिनेश कुमार गुप्ता, हंसराज गिरि, डॉ. लक्ष्मी सितानी, विजय सिंह एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
धन्यवाद एवं आभार विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आरपी पाठक द्वारा किया गया।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading