उज्जैन, 03 दिसंबर 2025बड़नगर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 16 साल की नाबालिग बालिका के अपहरण एवं बलात्कार मामले में फरार चल रहे तीनों सह-आरोपियों को मंगलवार 02 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने मुख्य आरोपी शंकर सिंह चौहान की मदद कर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया था तथा बाद में लगातार स्थान बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे। पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक रंजन व एसडीओपी बड़नगर श्री महेन्द्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर तीनों फरार आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं: कृष्णा सिंह उर्फ कान्हा पिता रतनसिंह पंवार (26 वर्ष), निवासी नावदा गोपाल सिंह पिता रतनसिंह पंवार (31 वर्ष), निवासी नावदा अमर सिंह पिता हटेसिंह पंवार (40 वर्ष), निवासी नावदा(सभी थाना बड़नगर क्षेत्र के) पुलिस ने आरोपियों के पास से अपहरण में इस्तेमाल हुई अल्टो कार (क्रमांक MP09AF0464) भी जब्त कर ली है। तीनों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण का संक्षिप्त विवरणदिनांक 14 अक्टूबर 2025 को पीड़िता की मां ने थाना बड़नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्ष 6 माह की नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले में अपराध क्रमांक 648/2025 धारा 137(2) भारत न्याय संहिता कायम किया गया था। बाद में 06 नवंबर 2025 को नाबालिग को इंदौर से बरामद कर मुख्य आरोपी शंकर सिंह चौहान (25 वर्ष), निवासी गुरला (थाना उन्हेल) को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ धारा 96, 64(2)(M), 127(4) भारत न्याय संहिता एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया था। मुख्य आरोपी के साथ अपहरण में मदद करने वाले उपरोक्त तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे। उनमें से कृष्णा सिंह उर्फ कान्हा के खिलाफ पहले भी थाना बड़नगर में आबकारी अधिनियम का अपराध दर्ज है। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि चांदनी पाटीदार, प्रआर राहुलसिंह राठौर, प्रआर रामनारायण चौहान, आरक्षक स्वरूप, अश्विनी पाठक, नारायण सरा, सैनिक गोवर्धन डाबी एवं भूपेन्द्र बैरागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उत्कृष्ट संस्थानों में पढ़ने हेतु उत्कृष्ट विद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन हत्यारा एसआइआर