इंदौर। आमिर खान।। बेहतर पुलिसिंग और जनता की सुरक्षा-सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम शुरू किया है। इसी कड़ी में आज मंगलवार 18 नवंबर 2025 को पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 18 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सभी पुरस्कृत कर्मियों को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी इंदौर पुलिस की मेहनत का प्रतीक है। उन्होंने कर्मियों से अपील की कि इसी जोश और लगन के साथ जनता की सेवा करते रहें।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुरस्कृत पुलिसकर्मियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनका हौसला बढ़ाया।

आज सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी एवं उनके सराहनीय कार्य:

  • उनि रचना परमार (थाना आजाद नगर) – ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृता को बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका
  • उनि सुरेंद्र मेहता (थाना गांधीनगर) – गुमशुदा व्यक्ति को दस्तयाब करने में सराहनीय योगदान
  • उनि रुपाली श्रीवास्तव (थाना एरोड्रम) – ऑपरेशन मुस्कान अंतर्गत गुमशुदगी मामले में सफलता
  • का.प्रआर 1089 ब्रिजेश खिची, का.प्रआर 3327 नरेश चौहान, का.प्रआर 1948 अजित यादव, आर 131 एजल सिंह गुर्जर, आर 3583 प्रदीप सूर्यवंशी (थाना खजराना) – अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी गिरफ्तार
  • सउनि जगन्नाथ सिंह, प्रआर 185 सूबेदार सिंह (थाना सेंट्रल कोतवाली) – वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के वाहन बरामद
  • आर 3713 अनुराग सिंह, आर 3763 कृष्णचंद्र शर्मा, आर 1127 अरुण माथुर (थाना द्वारकापुरी) एवं आर 2570 गौरव परमार (पुलिस उपायुक्त जोन-4 कार्यालय) – 325 ग्राम सोने की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार व माल बरामद
  • प्रआर 786 विनोद शर्मा (आसूचना इकाई) – हीरानगर अंधे कत्ल में फरार आरोपी की गिरफ्तारी
  • उनि अमित कटियार (अपराध शाखा) – 25.39 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद कर आरोपी गिरफ्तार
  • का.सउनि मंगलेश्वर बघेल (अपराध शाखा) – आर्म्स एक्ट में 10 हजार के ईनामी आरोपी को दबोचा
  • आर 2307 मुकेश यादव (अपराध शाखा) – 55.85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर तस्कर गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐसे कर्मठ साथियों की वजह से ही इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण और जनविश्वास दोनों मजबूत हो रहे हैं। यह साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading