नई दिल्ली: प्रदीप चौधरी।। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के ठीक पास मेट्रो स्टेशन के बाहर आज शाम करीब 7:45 बजे एक इको वैन में अचानक भीषण धमाका हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए, दुकानों में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। https://www.instagram.com/reel/DQ4WAE7iI9i/?igsh=MTVxM25ud2JpcHM1MQ== ताजा अपडेट – मृतक: 8 (शवों को LNJP अस्पताल भेजा गया) – घायल: 25 से अधिक, कई की हालत गंभीर – मौके की स्थिति: धमाके से कार के परखच्चे उड़ गए, कई वाहन जलकर खाक पुलिस, फॉरेंसिक टीम, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। पूरा इलाका सील कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या कोई साजिश थी। NIA और ATS की टीमें भी रवाना हो चुकी हैं।.मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है! अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कई घायलों की हालत बेहद नाजुक है। अगले कुछ घंटों में मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।” लाइव अपडेट जारी.. आपको हर नई जानकारी सबसे पहले यहीं मिलेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस का ‘मुस्कान विशेष अभियान’ फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक और हथियार बरामद; अनंतनाग के डॉ. आदिल की गिरफ्तारी के बाद UAPA केस, दो आरोपी पकड़े गए