राज्यपाल से स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों ने की भेंट भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 76वें स्थापना दिवस पर बैज लगाया और स्कार्फ पहनाया गया। राज्यपाल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय के पदाधिकारी, अधिकारी एवं राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त स्काउट एवं गाइड ने शुक्रवार को राजभवन में भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त पारसचन्द्र जैन ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्कार्फ पहनाया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट आदित्य शुक्ला ने स्थापना दिवस का बैज लगाया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त गाइड कुमारी तमन्ना गौर ने स्थापना दिवस का स्वनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया। इस अवसर पर राज्य आयुक्त (रोवर) श्री राजीव जैन और राज्य सचिव श्री राजेश प्रसाद मिश्रा उपस्थित थे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इज्तिमा: भोपाल से देंगे अमनो-चैन का पैगाम क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री