बड़नगर, 7 नवंबर 2025: थाना बड़नगर पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान बस स्टैंड पर रोती हुई एक 15 वर्षीय बालिका मिली, जिसे पुलिस ने तत्काल अपनी सुरक्षा में लेकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह घटना 5 नवंबर 2025 की रात करीब 11:30 बजे की है। पुलिस के अनुसार, गश्ती टीम को बड़नगर बस स्टैंड पर एक लड़की रोते हुए अकेली खड़ी मिली। सुरक्षा की दृष्टि से उसे तुरंत हमराह लिया गया। पूछताछ में बालिका ने अपना नाम अनिता (परिवर्तित नाम) बताया और पता ग्राम ईटावा का होना पाया गया, जो घर से करीब 10 किलोमीटर दूर है। बालिका ने पुलिस को बताया कि घर पर मम्मी से कहा-सुनी होने के कारण नाराज होकर वह बड़नगर चली आई थी। पुलिस ने उससे किसी अप्रिय घटना के बारे में पूछा, तो उसने किसी भी तरह की कोई घटना होने से इनकार किया। थाना बड़नगर पुलिस ने तुरंत बालिका के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें सूचित किया और बालिका को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। इस सराहनीय भूमिका में थाना बड़नगर पुलिस टीम के अशोक कुमार पाटीदार, चाँदनी पाटीदार, प्र.आर.576 राहुल सिंह राठौड़, आर. अश्विन पाठक और सैनिक राजेश धनेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की सतर्कता से एक नाबालिग की जान संभावित खतरे से बच गई। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्कूल बसों की सुरक्षा पर जोर AKS सदस्यों की KBC यात्रा: अमिताभ बच्चन से मुलाकात बनी यादगार पल