इंदौर, 7 नवंबर 2025: इंदौर की चर्चित एडवेंचर और ट्रैवल ग्रुप “एडवेंचर एन क्रिएटिव सोल्स (AKS)” के सदस्यों ने हाल ही में मुंबई में लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति (KBC)’ के सेट पर कदम रखा। इस खास मौके पर AKS के सभी सदस्यों को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने और उनसे संवाद करने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ। यह मुलाकात AKS सदस्यों के लिए न केवल भावुक, बल्कि अत्यंत प्रेरणादायक साबित हुई। बच्चन की विनम्रता, करिश्माई व्यक्तित्व और असीम ऊर्जा ने हर सदस्य को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक सदस्य ने बताया, “बिग बी से बातचीत करना जैसे सपना साकार हो गया। उनकी सादगी और जीवन दर्शन ने हमें नई दिशा दी।” View this post on Instagram AKS की फाउंडर्स शंजिता जैन और सुजाता भांड ने इसे “मुंबई दर्शन-सिद्धि यात्रा” करार दिया। उनका कहना है, “यह यात्रा महज एक शो विजिट नहीं थी, बल्कि नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनी। जीवन की यात्रा मंजिल तक पहुंचने का नाम नहीं, बल्कि हर कदम पर कुछ नया सीखने और आत्म-जागरूकता बढ़ाने का अवसर है।” AKS ग्रुप ने अब तक कई सफल ट्रेक, एडवेंचर ट्रिप्स और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इसका मुख्य उद्देश्य सदस्यों में रोमांच, रचनात्मकता और सकारात्मकता का संचार करना है, ताकि वे जीवन को पूरे उत्साह और जज्बे के साथ जी सकें। AKS के इस प्रयास से युवाओं में साहसिक भावना का प्रसार हो रहा है। यह घटना AKS की साहसिक यात्राओं की एक और कड़ी है, जो सदस्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस की सतर्कता: रोती हुई 15 वर्षीय बालिका को बस स्टैंड से सुरक्षित घर पहुँचाया “आमार सोनार बांग्ला” और आरएसएस-भाजपा की नफ़रत फैलाने वाली विभाजनकारी राजनीति