प्रदीप चौधरी।।इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में कई दिनों से फरारी काट रहे इनामी आरोपी पंकज जैन को पीथमपुर के सफाई मित्र अंकित पथरोड़ ने होटल से पहचान कर पकड़वाया। राह चलते अंकित ने पंकज को देखा तो मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों की मदद से उसे थाने पहुँचाया। पकड़े जाने पर पंकज ने विवाद किया, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अंकित ने बताया कि पंकज ने हुलिया बदल लिया था और बाल कटवा लिए थे, लेकिन वह उसे पहचान गया। उसने इस मामले में प्रधानमंत्री को भी शिकायत भेजी थी। पुलिस ने पंकज के सिर पर इनाम घोषित कर रखा था। अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पढ़ाई के साथ चेन स्नैचिंग, कनाडिया पुलिस ने दो BA छात्रों को दबोचा; 5 लाख की ज्वेलरी बरामद इंदौर पुलिस की अनूठी पहल : “जनता की बात पुलिस के साथ” – चंदन नगर में मोहल्ला बैठक संपन्न