इंदौर, प्रदीप चौधरी।। छोटी दिवाली के अवसर पर इंदौर के केट रोड क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में दीपक जलाने से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें दो महिलाएं जिंदा जल गईं। हादसे में मृतकों की पहचान द्वारकापुरी निवासी ज्योति (पति मनोज) और राउं (या सागर) क्षेत्र निवासी रामकली बाई (पति हरिराम, या अहिरवार) के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। View this post on Instagram घटना शनिवार शाम की है, जब फैक्ट्री में छोटी दिवाली मनाने के लिए दीपक जलाया गया। देखते ही देखते आग फैल गई और दीपक जला रही दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। वे बाहर निकलने में असफल रहीं और फैक्ट्री के अंदर ही जलकर मर गईं। सूत्रों के अनुसार, महिलाओं के साथ कुछ बच्चे भी मौजूद थे, जो आग लगते ही भागने में सफल रहे और उन्होंने बाहर जाकर सूचना दी। फैक्ट्री किसी भैय्यालाल मुकाती की बताई जा रही है, जिसे उन्होंने सूरज वाधवानी को किराए पर दे रखा था।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। संयुक्त प्रयासों से आग पर कुछ घंटों में काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद सर्च ऑपरेशन में फैक्ट्री के अंदर से दोनों महिलाओं के जले हुए शव बरामद किए गए। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर तैनात हैं और निरंतर निगरानी कर रही हैं। View this post on Instagram मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी तरह की लापरवाही पाई गई, तो संबंधितों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। यह हादसा शहर में छोटी दिवाली की खुशियां मातम में बदल गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिल्ली: रोज गायब हो रहीं 41 महिलाएं-बच्चियां, किशोरियां सबसे ज्यादा खतरे में राजस्थान में खड़े ट्राले से टकराई यात्री बस, 18 की मौत