इंदौर। आमिर खान।। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग के लिए चंदन नगर थाना क्षेत्र में ड्रोन से विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर जोन-4 आनंद कलादगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर व उनकी टीम ड्रोन कैमरे से हॉटस्पॉट, शैडो एरिया, शराब दुकानें, गार्डन व सुनसान इलाकों पर कड़ी नजर रख रही है। 31 अक्टूबर 2025 को सिरपुर तालाब दरगाह के सामने ग्रीन पार्क में ड्रोन फुटेज में तीन संदिग्ध दिखे। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा तो शुभम शालवी (31), निवासी आदर्श कॉलोनी, इंद्रनगर चिलम में गांजा भरकर सेवन करते मिला। उसके खिलाफ धारा 8/27 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज। थाना प्रभारी व टीम की सराहनीय भूमिका। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध कमाई के लालच मे 3 माह के मासूम बच्चे की मिनर्वा द मेडिकल अस्पताल ने ले ली जान दिल्ली: रोज गायब हो रहीं 41 महिलाएं-बच्चियां, किशोरियां सबसे ज्यादा खतरे में