इंदौर, प्रदीप चौधरी : जिले के कलेक्टर के सख्त निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को पल्हर नगर के 60 फीट रोड स्थित एक आवासीय मकान पर दबिश दी। यह मकान गिरिराज गुप्ता का है, जो मल्हारगंज क्षेत्र में ‘प्रभुश्री ट्रेडर्स’ नाम से दुकान चलाते हैं। छापेमारी में घर को नकली घी बनाने की अवैध फैक्ट्री के रूप में इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ। टीम को मौके से भारी मात्रा में वनस्पति घी, तेल, एसेंस और लोकप्रिय ब्रांडों के नकली रैपर बरामद हुए। जांच में पता चला कि आरोपी इन सामग्रियों का उपयोग कर सांची, अमूल, नोवा और मालवा जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के नाम से नकली घी तैयार कर पैकिंग करते थे। ये नकली उत्पाद बाजार में सप्लाई किए जा रहे थे, जो उपभोक्ताओं की सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते थे।बरामदगी की विस्तृत सूची:– वनस्पति घी: 27 डिब्बे– तेल: 13 डिब्बे– तैयार घी: 3 डिब्बे– एसेंस: 5 बोतलें– नकली रैपर और आउटर कवर (सांची, नोवा, अमूल, मालवा ब्रांड): 350 से अधिकखाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से घी, तेल और एसेंस के कुल 6 नमूने जांच के लिए जब्त किए। इनकी लैब जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में लिप्त थे और ब्रांडेड पैकेजिंग का दुरुपयोग कर ग्राहकों को ठग रहे थे।कलेक्टर ने इस कार्रवाई को खाद्य मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, “उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। मिलावटखोरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” गिरिराज गुप्ता से पूछताछ जारी है और उनके दुकान पर भी छापे की संभावना जताई जा रही है।यह मामला जिले में बढ़ती खाद्य मिलावट की घटनाओं को उजागर करता है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध उत्पादों की शिकायत तुरंत करें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गाज़ा में युद्ध विराम : नाज़ुक, दर्दनाक और अनिश्चित महापौर के तेवर तीखे, संबंधित अधिकारियों बोले कि सड़क बनने से पहले ही सोच लेते, बनने के बाद खुदाई करना कहां की समझदारी