मझगवां: दीपावली के त्योहारी माहौल के बीच सतना-चित्रकूट मार्ग पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और चेक पॉइंट प्रभारी सीएस खरे की अगुवाई में चली चेकिंग ड्राइव में 60 वाहनों पर कार्रवाई की गई। ओवरलोड बसों, तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वाले वाहनों से 19,550 रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग में प्रधान आरक्षक आर.आर. तिवारी, महिला आरक्षक सरिता यादव, आरक्षक मयंक अवस्थी और नगर सैनिक भरत दुर्वेदी की टीम ने बसों में क्षमता से अधिक सवारियां, किराया सूची न लगाने और ओवरस्पीड जैसे उल्लंघनों पर कड़ी नजर रखी। किराया सूची न लगाने वाले चालकों को फटकार लगाई गई और तुरंत सूची चस्पा करने के आदेश दिए गए। यात्रियों से किराए की जानकारी ली गई और रेट लिस्ट की जांच की गई। क्षमता से अधिक सवारी ढोने और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने यात्रियों को अधिक किराया वसूलने से बचाने के लिए किराया सूची अनिवार्य करने की कार्रवाई शुरू की है। यह अभियान दीपावली तक और तेज होगा। सतना-चित्रकूट मार्ग पर सफर करने वालों को सलाह दी जाती है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, वरना जुर्माना भुगतने को तैयार रहें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: किन्नर समुदाय में सनसनीखेज विवाद, 24 ने फिनायल पीकर की आत्महत्या की कोशिश, फर्जी पत्रकार पर गंभीर आरोप इंदौर में दीपावली से पहले पुलिस का सख्त रुख, परदेशीपुरा में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा