उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिए गर्भवती माताओं की शत-प्रतिशत जांच के निर्देश भोपाल, 16 अक्टूबर 2025मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है, जिससे शीघ्र ही चिकित्सकीय और सहायक स्टाफ की पूर्ति हो सकेगी। उप मुख्यमंत्री ने राहतगढ़ सिविल अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और तत्काल ब्लड स्टोरेज फ्रिज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में रक्त की उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि हर माह की 9 और 25 तारीख को आयोजित होने वाले गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों में शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर जांच और उपचार मिले, इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएं। साथ ही, अस्पताल में स्वच्छता और आवश्यक औषधियों की उपलब्धता बनाए रखने पर जोर दिया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में तेजी से काम कर रही है। टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से डॉक्टरों की अनुपलब्धता की समस्या को काफी हद तक हल किया जाएगा, जिससे समय पर इलाज सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक श्री विकास सहवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में त्योहारों के लिए राजवाड़ा क्षेत्र में यातायात पुलिस की विशेष पहल, दुकानों के लिए रोड मार्किंग और पार्किंग बोर्ड लगाए गए दिनदहाड़े मां-बेटी को बंधक बनाकर डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने लूटे 25 लाख के जेवर-नगदी