मुरैना, 16 अक्टूबर 2025मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में अम्बाह रोड, मुड़िया खैरा में दिनदहाड़े मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता के घर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पनीर लेने के बहाने घर में प्रवेश कर व्यापारी की पत्नी सरोज गुप्ता और बेटी सिमरन को गन पॉइंट पर बंधक बनाया। करीब 50 मिनट तक घर में लूटपाट कर बदमाश 12.5 लाख रुपये नकद, 12 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी लूटकर फरार हो गए।घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब व्यापारी दुकान पर थे और घर में उनकी पत्नी व बेटी अकेली थीं। सिमरन ने दरवाजा खटखटाने पर खोला तो एक बदमाश ने कहा कि उनके पिता ने पनीर मंगाया है। सिमरन ने पिता को फोन करने की कोशिश की, तभी बदमाश ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और चार अन्य बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने सिमरन और सरोज को कट्टा अड़ाकर बंधक बनाया, उन्हें अलग-अलग कमरों में बंद कर लूटपाट की। वारदात के बाद सिमरन ने पिता को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को अवगत कराया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, सीएसपी और एसपी समीर सौरभ मौके पर पहुंचे। एसपी ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड और साइबर टीम को बुलाकर जांच शुरू की। सरोज गुप्ता ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें और उनकी बेटी को कनपटी पर कट्टा अड़ाकर डराया और लूटपाट कर फरार हो गए। एसपी समीर सौरभ ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में पांच बदमाशों की बात सामने आई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया। इस घटना से मुरैना में दहशत का माहौल है। शहरवासी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राहतगढ़ सिविल अस्पताल में जल्द शुरू होगी ब्लड स्टोरेज सुविधा इंदौर में दीपावली की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के लिए पुलिस आयुक्त की बैठक, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश