इंदौर, आमिर खान।। : मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत आज पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह व अन्य जोनल अधिकारियों के साथ कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 54 शिकायती आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आपसी विवाद, धोखाधड़ी, जमीन संबंधी विवाद, पारिवारिक विवाद, महिला अपराध व अन्य समस्याएं शामिल थीं। पुलिस कमिश्नर ने इन शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के लिए आवेदकों को उचित विभागों से संपर्क करने की सलाह दी गई। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निराकरण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए, ताकि आमजन को त्वरित समाधान मिल सके। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर कोदो-कुटकी का पहली बार उपार्जन किये जाने का निर्णय