इंदौर। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में इंदौर पुलिस ने एक सहायक उप निरीक्षक (सउनि) को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। सउनि विकास रघुवंशी, जो पलासिया थाने में पदस्थ थे, वर्ष 2023 में 06 जनवरी 2023 से लगातार 376 दिनों तक बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर रहे थे।मामले की विभागीय जांच में पाया गया कि सउनि विकास रघुवंशी ने न केवल वर्तमान में, बल्कि पूर्व में भी कई बार ड्यूटी से गैरहाजिरी दी थी। उनके इस कृत्य को पुलिस के कर्तव्य के प्रति घोर उदासीनता और लापरवाही माना गया।विभागीय जांच में सहायक उप निरीक्षक पर लगे आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद, अति पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें दंड स्वरूप पुलिस की सेवा से बाहर करने का आदेश जारी किया।अति पुलिस आयुक्त के आदेश पर सउनि विकास रघुवंशी को अनिवार्य सेवानिवृत्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों के लिए एक कड़ा संदेश है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिला से 10 लाख की ठगी उत्कृष्ट कार्य करने वाली ‘शक्ति मोबाइल’ टीमों को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित