इंदौर। प्रदीप चौधरी।। इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में बस और ट्रांसपोर्ट संघों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह और पुलिस उपायुक्त आनंद कलादगी ने बस एवं ट्रांसपोर्ट संचालकों द्वारा अब तक दिए गए सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक मार्शलों की मदद से यातायात में काफी सुधार हुआ है, लेकिन इसे और बेहतर बनाने की जरूरत है।वरिष्ठ अधिकारियों के प्रमुख निर्देश:बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी बस और ट्रक संचालकों को सख्त निर्देश दिए: दस्तावेज सत्यापन: सभी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (मीडियम/हेवी व्हीकल हेतु), फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट की जांच अनिवार्य रूप से की जाए। लाइसेंस की श्रेणी: नॉन-कमर्शियल या फोर व्हीलर लाइसेंस वाले व्यक्ति किसी भी हालत में बस या भारी वाहन का संचालन नहीं करेंगे। फिटनेस और परमिट: वाहन पूरी तरह फिटनेस प्रमाणित हों और केवल अधिकृत मार्ग (रूट परमिट) पर ही चलाए जाएं। नशा और ओवरलोडिंग पर रोक: चालक नशे की हालत में वाहन न चलाएं और लोडिंग क्षमता से अधिक लोडिंग न करें। रेस और प्रतिस्पर्धा से बचें: अनावश्यक रेस या प्रतिस्पर्धा से बचें, क्योंकि ऐसे मामलों में दुर्घटनाएं बढ़ती हैं और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त चेकिंग: शहर के मुख्य बस स्टॉप और प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस, स्थानीय थाना पुलिस और आरटीओ का एक संयुक्त दल नियमित चेकिंग करेगा। चिन्हित स्टॉपेज: सभी संचालकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी गाड़ियां केवल चिन्हित स्टॉपेज पर ही यात्रियों को बैठाएं या उतारें। सड़क पर कहीं भी रुकना या अनधिकृत स्टॉपेज बनाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।ट्रांसपोर्ट और बस संघों के प्रतिनिधियों ने यातायात पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और शहर के बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन में प्रशासन के साथ मिलकर काम करने की सहमति जताई। संघों द्वारा रूट प्लानिंग से संबंधित कुछ सुझाव भी दिए गए, जिन्हें वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान में लिया और भविष्य की योजनाओं में शामिल करने का आश्वासन दिया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दो महिला, एक बच्चे की मौत… एसडीएम धनगर मौके पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर