अपराधी के विरुद्ध थाने में लगभग एक दर्जन अपराध (हत्या, लूट, गंभीर मारपीट, अवैध शराब के) प्रकरण है दर्ज

मनगवां । मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक  गजेन्द्र सिंह धाकड़ द्वारा लगातार अपराधियों और नशा कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में थाना प्रभारी मनगवां निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड व हमराह पुलिस स्टाफ की मदद से 8 लीटर यूरिया,महुआ से बनी जहरीली शराब जप्त कर आद्यतन अपराधी अनिल सिंह पिता शिवप्रताप सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी बेलवा पैकान थाना मनगवां को पकड़कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

पुलिस के मुताबिक 10/10/25 को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मनगवां प्रयागराज मोड ओव्हर ब्रिज के नीचे बैठा व्यक्ति एक सफेद रंग की प्लास्टिक की गैलन में यूरिया युक्त जहरीली देशी महुआ की शराब विक्री करने हेतु ग्राहक का इंतेजार कर रहा है।

जिसकी सूचना पर मनगवां पुलिस ने घेराबन्दी कर 1 नफर आरोपी अनिल सिंह को 8 लीटर यूरिया युक्त महुआ से बनी शराब के साथ पकड़ा गया।
जहा पर आरोपी के खिलाफ थाना मनगवां में अपराध क्र. 525/2025 धारा 49-ए आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड़, सउनि. सियाशरण रावत, प्रआर. 559 बलराम पासी, प्रआर. 713 आशीष सिंह, प्रआर. 984 जय सिंह, आर. 592 बृजकिशोर अहिरवार, आर. 401 अमरीश सिंह का सराहनीय योगदान था।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading