ब्रेकिंग न्यूज़: प्रदीप चौधरी। भोपाल/छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ से 21 बच्चों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने निर्णायक कार्रवाई की है। तमिलनाडु के चेन्नई से श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के मालिक रंगनाथन गोविंदन को हिरासत में लिया गया है। SIT ने बुधवार देर रात चेन्नई में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर मध्य प्रदेश लाया जा रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि रंगनाथन गोविंदन की कंपनी द्वारा निर्मित कोल्ड्रिफ सिरप में जहरीले और मिलावटी केमिकल्स थे, जो बच्चों में किडनी फेलियर का कारण बने। यह सिरप छिंदवाड़ा और बैतूल के बाजारों में सर्दी-खांसी के इलाज के लिए बेचा जा रहा था, लेकिन इसने 21 मासूमों की जान ले ली। SIT ने चेन्नई-बेंगलुरु हाईवे पर स्थित कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को सील कर दिया है और वहां से कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 सदस्यीय SIT का गठन किया था, जो पिछले कई दिनों से चेन्नई और आसपास के इलाकों में जांच कर रही थी। छिंदवाड़ा पुलिस ने रंगनाथन की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा था। इसके साथ ही, जबलपुर में सिरप के डिस्ट्रीब्यूटर कटारिया फार्मास्यूटिकल्स के ऑफिस पर भी छापेमारी की गई, जहां से संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। सूत्रों के मुताबिक, यह सिरप ओडिशा और पुडुचेरी तक पहुंचा था, जिसके बाद वहां भी जांच तेज कर दी गई है। स्थानीय लोगों में गुस्सा और आक्रोश है। अभिभावकों का कहना है कि दवा बाजार में पहुंचने से पहले इसकी गुणवत्ता की जांच क्यों नहीं हुई? मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है, जहां CBI जांच की मांग उठ रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने कोल्ड्रिफ सिरप पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है और प्रभावित बच्चों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। SIT की पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की संभावना है, क्योंकि इस मामले ने फार्मा इंडस्ट्री की लापरवाही को उजागर किया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल: PWD इंजीनियर जीपी मेहरा के घर लोकायुक्त का छापा, लाखों की नकदी और दस्तावेज बरामद, भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की कार्रवाई जारी इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सरपंच पति सहित दो रिश्वतखोर रंगे हाथों गिरफ्तार