भोपाल, प्रदीप चौधरी। 9 अक्टूबर 2025: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के भोपाल स्थित निवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चली लंबी बातचीत ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी है। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात कांग्रेस पार्टी की आंतरिक रणनीति और आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर थी। दिग्विजय सिंह और उमंग सिंघार ने संगठनात्मक मजबूती, विपक्ष की भूमिका और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ रणनीति पर चर्चा की। हाल के दिनों में कांग्रेस में आंतरिक मतभेद की खबरें सुर्खियों में थीं, ऐसे में इस मुलाकात को पार्टी एकता के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि, दोनों नेताओं ने बातचीत के ब्योरे को सार्वजनिक नहीं किया। सियासी विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति का हिस्सा हो सकती है। उमंग सिंघार ने हाल ही में सरकार की नीतियों पर तीखे हमले किए हैं, और दिग्विजय सिंह का अनुभव विपक्ष को और धार दे सकता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सरपंच पति सहित दो रिश्वतखोर रंगे हाथों गिरफ्तार स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी का सुनहरा मौका : राज्यपाल