बड़ी खबर – प्रदीप चौधरी. इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला विजयनगर की स्कीम नंबर 54 का है, जहां एक बर्थडे पार्टी खून से सनने वाली घटना में तब्दील हो गई। बीती रात पार्थ दीवान नामक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन से चार बदमाश पार्थ को सड़क पर चाकू से गोदते नजर आ रहे हैं। हत्या के बाद आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए। View this post on Instagram पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ विवाद बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छानबीन तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी हो सके। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जश्न के मौके अब जनाजों में बदल रहे हैं, और पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले में सबूत जुटाने में जुटी है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इंदौर में अमन-चैन की वापसी हो पाएगी? View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नौशेरा का शेर: ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की अमर गाथा भोपाल: PWD इंजीनियर जीपी मेहरा के घर लोकायुक्त का छापा, लाखों की नकदी और दस्तावेज बरामद, भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की कार्रवाई जारी