भोपाल, 26 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड और अल्पसंख्यक विभाग को वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड और अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल, समीर सिन्हा (उप सचिव, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार), विशाल कुमार विश्वकर्मा (अवर सचिव, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार), डॉ. ई. रमेश कुमार (आईएएस, पीएस, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विभाग, मध्य प्रदेश शासन), अनुराग चौधरी (आईएएस, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विभाग, मध्य प्रदेश शासन), डॉ. सौरभ कुमार सुमन (आईएएस, आयुक्त, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक कल्याण), और डॉ. फरजाना गजाल (सीईओ, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड) सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में समाज व राष्ट्रहित में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह अवार्ड मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है, जो वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण और तकनीकी क्षेत्र में नवाचार के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अहिर रेजीमेंट की मांग को लेकर रेजांगला रज कलश यात्रा: जबलपुर में 28 सितंबर को होगा आगमन MP में बैंक का बड़ा घोटाला… लॉकर में बदल दिया 4.5 करोड़ रुपए का सोना, 26 ग्राहकों की उड़ी नींद