जबलपुर, 26 सितंबर 2025: अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा द्वारा 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए 120 भारतीय सैनिकों, जिनमें 114 अहिर समुदाय के थे, की स्मृति में अहिर रेजीमेंट की स्थापना की मांग को लेकर रेजांगला रज कलश यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर जबलपुर में घंटाघर कॉफी हाउस में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के पदाधिकारियों सहित अन्य समुदायों के लोग भी शामिल हुए। 1962 के युद्ध में रेजांगला मोर्चे पर 120 भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस के साथ चीनी सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर किया था। भारी संख्या में चीनी सैनिकों के हमले के बावजूद, इन वीर सैनिकों ने अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी और शहीद हो गए। इनमें से 114 सैनिक अहिर समुदाय के थे। उनकी वीरता को सम्मान देने और अहिर रेजीमेंट की स्थापना की मांग को मजबूती प्रदान करने के लिए यह कलश यात्रा पूरे देश में भ्रमण कर रही है। यात्रा 28 सितंबर 2025 को जबलपुर पहुंचेगी और अमखेरा स्थित देवका सेलिब्रेशन बारात घर, डॉ. सतेंद्र यादव के निवास पर रात्रि विश्राम करेगी। 29 सितंबर को सुबह 9 बजे अमखेरा, गोहलपुर से यात्रा पुनः शुरू होगी, जो मिलोनी गंज, कोतवाली, कमनिया, बड़ा फवारा, लॉर्ड गंज होते हुए मालवीय चौक पहुंचेगी। वहां कलश यात्रा का भव्य स्वागत और एक सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यात्रा करमचंद चौक, घंटाघर, कलेक्टर चौराहा, घमापुर, रद्दी चौकी, अधारताल से होकर कटनी की ओर प्रस्थान करेगी। बैठक में डॉ. सतेंद्र यादव, संभागी अध्यक्ष विजय यादव, जिला अध्यक्ष राम कुमार यादव, शहर अध्यक्ष मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश यादव, मोहन यादव, प्रदेश महासचिव संजय यादव, बसंता दीपक यादव, कमलेश यादव, जितेंद्र यादव, शाशांक यादव, रजनी यादव, कविता यादव, सविता यादव, रश्मि यादव, नीरज यादव, धरमेंद्र यादव, विनय यादव, भोलू यादव, दीपचंद यादव, सुनील यादव, डॉ. राकेश यादव, अशोक यादव, देवेंद्र कुमार, महादेव पहलवान, अर्जुन यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जितेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी, अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, जबलपुर ने बताया कि यह यात्रा शहीदों को श्रद्धांजलि देने और अहिर रेजीमेंट की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गौरव जैन पॉडकास्ट के साथ मोनू आणिया पॉडकास्ट विथ मोनू आणिया भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रतलाम जिला प्रभारी अखिल भारतीय कुंभकार प्रजापति महासंघ प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड को स्कोच अवार्ड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई