सीधी । सीधी जिले की बहरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक कंटेनर से 1.12 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त की है। यह कंटेनर चंडीगढ़ से चला था जो सिंगरौली होते हुए झारखंड की ओर जा रहा था। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि 25 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंटेनर CG-04 PJ 2105 भारी मात्रा में शराब लेकर NH-39 से गुजरने वाला है। पुलिस टीम ने तुरंत पाठक ढाबा के पास घेराबंदी की।पुलिस को देखकर कंटेनर चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओम प्रकाश विश्नोई (निवासी कोटड़ा, जिला जालौर, राजस्थान) के रूप मेंहुई है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी चालक को माल की अंतिम डेस्टिनेशन का सटीक पता नहीं था। उसे हर 200 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद लोकेशन बदलने की सूचना वॉट्सएप कॉलिंग के जरिए दी जाती थी। इससे स्पष्ट है कि तस्करी का यह पूरानेटवर्क पुलिस को चकमा देने के लिए हाईटेक तरीके से ऑपरेट हो रहा था। कंटेनर की तलाशी में 690 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इन पेटियों में 16,140 बोतलें थीं, जिनकी मात्रा लगभग 6,124 लीटर है। जब्त शराब की किस्मों में मैकडावल नं. 1 व्हिस्की और इंपीरियल ब्लू व्हिस्की (विभिन्न पैकिंग में) शामिल हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश पांडेय, उप निरीक्षक एस.एल. वर्मा, जे.एन. श्रीवास्तव, रामसुन्दर साकेत, आर. प्रभात तिवारी और आर. अवधेश कुशवाहा की सराहनीय भूमिका थी View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 05 साल के मासूम की सिर धड़ से अलग कर बेरहमी से हत्या :हथियार लेकर घर में घुसे युवक ने किए दो टुकड़े; लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला काका भतीजा रेस्टोरेंट पर रंगदारी करने वाला आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
You must be logged in to post a comment.