मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है. कुक्षी थाना के आली गांव के धूलबयड़ी फल्या में एक बेरहम शख्स ने 5 साल के मासूम विकास की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने बच्चे की गर्दन धड़ से अलग कर दी. उधर ग्रामीणों ने भी उसको पीट-पीटकर मार डाला. जानकारी के अनुसार, आरोपी अपाचे बाइक से घर पहुंचा और अचानक घर में टंगा धारदार फालिया उठाकर मासूम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले में बच्चे की गर्दन धड़ से अलग हो गई और शरीर के कई टुकड़े हो गए. इस दौरान बच्चे की मां बदहवास हालत में रोती-बिलखती रह गई और गांव में चीख पुकार मच गई. घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की. सूचना मिलते ही कुक्षी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. उधर गांव के लोगों ने आरोपी को इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया. उधर पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया, फिर आरोपी का भाई और पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन उसकी भी मौत हो गई.एसपी मयंक अवस्थी ने बताया यह घटना बेहद हृदय विदारक है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. मासूम की हत्या करने वाले आरोपी की भी अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था, जो अलीराजपुर जिले के जोबट बागदी का रहने वाला है. उसके परिजनों से पता चला वह 3 चार दिनों से घर से गायब था और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है. पुलिस पड़ताल में सामने आया की हत्यारोपी की बच्चे कोई जान-पहचान और रंजिश नहीं थी. हालांकि पुलिस जांच में सबकुछ पता कर रही है. फिलहाल इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है. मासूम की हत्या से ग्रामीणों में गुस्सा और आक्रोश है, गांव में भारी पुलिस बल तैनात है. View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, मोहन यादव का भाईदूज गिफ्ट सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही में पकड़ी गई 1.12 करोड़ की अवैध शराब