बहराइच के पहालवारा गांव में अवैध रूप से चल रहे एक मदरसे की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. प्रशासनिक टीम ने जब छापेमारी की तो भवन की छत पर बने टॉयलेट में 9 से 14 साल की 40 लड़कियां बंद मिलीं. बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे इस मदरसे के संचालन पर सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल संस्थान को बंद कराने के आदेश दिए गए हैं और लड़कियों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है

पुलिस जब मदरसे में पहुंची तो मदरसा संचालक ने नाबालिक लड़कियों को बाथरूम में बंद कर दिया था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन लड़कियों को बाथरूम से बाहर निकाला और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की. छानबीन में पता चला कि यहां पढ़ने वाली छात्राएं बहराइच के विभिन्न जिलों की रहने वाली थीं. सभी लड़कियां अपने-अपने घरों से इस मदरसे में पढ़ने आती थीं.

मदरसे का संचालक इसे इस तरह छुपा कर चला रहा था कि सामने एक दुकान थी और उसके पीछे तीन मंजिला बिल्डिंग, जिससे किसी को शक न हो कि यहां मदरसा चल रहा है. यह तरीका था ताकि मदरसे की असलियत किसी से छुपी रहे. लेकिन स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी मिल गई और तुरंत कार्रवाई हुई.

फिलहाल, मदरसे की लड़कियां अपने-अपने घर वापस चली गई हैं. एसडीएम की टीम अब मदरसे की जमीन की जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि यह जगह किस तरह से उपयोग में लाई जा रही थी और भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके. इस मामले की पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा चुकी है. यह मामला जिले में अवैध मदरसों की चिंता को फिर से उजागर करता है. प्रशासन इस पर कड़ी नजर बनाए हुए है ताकि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा का सही प्रबंध हो सके.

पूछताछ में जब यह सवाल उठाया गया कि छात्राएं आठ कमरों के बावजूद टॉयलेट में क्यों छिपी थीं, तो शिक्षिका तकसीम फातिमा ने सफाई दी कि छापेमारी के दौरान मची अफरातफरी में छात्राएं घबराकर खुद को टॉयलेट में बंद कर ली थीं.

फिलहाल प्रशासन ने संस्थान को बंद कराने के आदेश जारी कर दिए हैं और छात्राओं को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया है. खालिद ने बताया कि मदरसे के दस्तावेजों की जांच चल रही है.अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रमणंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. अगर परिजन, एसडीएम या अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शिकायत दर्ज कराते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading