रीवा । रीवा शहर अंतर्गत न्यू बस स्टैंड के पास प्रसिद्ध फूलमती माता का मंदिर है जो दशकों पूर्व से बना था जिसमे रीवा शहर के साथ साथ अन्य प्रांतों के भक्तों के लिए आस्था का केंद्र था। लेकिन प्रशासन के अनदेखी से यह मंदिर उपेक्षा का शिकार हो गया है। जिसे ताम्रकार नवयुवक मंडल द्वारा मंदिर प्रांगण की सफ़ाई का कार्य किया गया। उन्होंने खुद को हिन्दू कहने का गर्व महसूस करते हुए कहा कि हमने यह ठाना है हर मंदिर हो स्वच्छ और साफ़ बनायेगे।नवयुवक मंडल ने कहा कि अब से हर महीने के रविवार को अपने एक एक मंदिर की साफ सफ़ाई करने का निश्चय किया है ताकि जर्जर हो रहे मंदिरों को बचाया जा सके। सफ़ाई के दौरान ताम्रकार नवयुवक मंडल के युवा मंडल अध्यक्ष उमेश ताम्रकार,नगर उपाध्यक्ष अरविन्द ताम्रकार,महामंत्री अंकुश ताम्रकार, उपाध्यक्ष सूरज ताम्रकार, विवेक ताम्रकार,अर्जुन ताम्रकार का सराहनीय योगदान था। बताया जाता है यह फूलमती माता जी का मंदिर मैहर माता मंदिर के बाद तीसरे स्थान का मंदिर है।यहा पर चैत्र नवरात्रि एवं नवदुर्गा में कई वर्षों से मेला भी लगता रहा। परन्तु अब मंदिर की हालत जर्जर हो चुकी है लेकिन शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ध्यान नही दिया जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नवरात्र पर्व पर मंदिरों में तैयारियां जोरों पर मोदी का मणिपुर पर्यटन
You must be logged in to post a comment.