नागणेचा मंदिर में माता का होगा विशेष श्रृंगार, करवड़ में 51 फीट की चुनरी यात्रा कल झाबुआ : राजेश सोनी झाबुआ के गंगाखेड़ी स्थित मां नागणेचा काली कल्याणी धाम पर नवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पेटलावद-रतलाम मार्ग पर स्थित यह धाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। वर्षभर यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। धाम के गादीपति ठाकुर प्रताप सिंह राठौर के अनुसार नवरात्रि में प्रतिदिन माता का श्रृंगार किया जाएगा। महाष्टमी और महानवमी पर महायज्ञ एवं पूर्णाहुति का आयोजन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों के आने की संभावना है। ग्राम करवड़ में भी नवरात्रि महापर्व की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। गरबा पांडाल सजाए जा रहे हैं। 22 सितंबर को विशाल चुनरी और कलश यात्रा निकाली जाएगी। पंकज मेलीवार और शुभम केरावत ने बताया कि यात्रा ढोल-डीजे के साथ जय मां अंबे माता मंदिर से शुरू होगी। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में माता को 51 फीट की चुनरी अर्पित की जाएगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संघ का नया चुनावी युद्घघोष — घुसपैठियों का खतरा! फूलमती माता मंदिर में ताम्रकार नवयुवक मंडल द्वारा किया गया साफ सफाई का कार्य
You must be logged in to post a comment.