इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इंदौर स्थित आवास पर शुक्रवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की कोशिश की। रात करीब 2 बजे पांच से अधिक बदमाशों ने उनके घर में सेंध लगाई, बिजली काटकर ऑफिस को तहस-नहस कर दिया। बदमाशों ने लॉकर और दराज तोड़े, लेकिन कुछ चुराने में नाकाम रहे। पटवारी के घर के सीसीटीवी बिजली कटने से बंद थे, मगर पड़ोसियों नरेंद्र दुबे और राजकुमार ठाकुर के कैमरों में बदमाशों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं, जिसमें वे पटवारी के घर में घुसते दिखे।बदमाशों ने पटवारी के घर के अलावा नगर पंचायत सीएमओ राजकुमार ठाकुर, एमपीईबी अधिकारी नरेंद्र ठाकुर और आर्य परिवार के घरों को भी निशाना बनाया। सभी घरों में जालियां काटकर घुसे बदमाश रात 2 से सुबह 4:30 बजे तक सक्रिय रहे। पटवारी के ऑफिस प्रभारी आशीष शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। सूत्रों का मानना है कि इस वारदात में बांक टांडा गैंग का हाथ हो सकता है, जिसके कई सदस्य पहले भी तेजाजी नगर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, हालांकि कुछ जमानत पर रिहा हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 60 करोड़ की धोखाधड़ी में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं, शिकंजा कसा; लुक आउट सर्कुलर जारी, आरोपों को किया खारिज जयपुर के “ग्रेस होम” में मणिपुरी बच्चियों के साथ यौन शोषण का दिल दहलाने वाला खुलासा. अब सिर्फ कहानी है..✍️