दिल्ली।।लाल किला परिसर में चल रहे जैन समुदाय के धार्मिक समारोह से एक करोड़ रुपये कीमत का सोने का कलश चोरी हो गया। यह कलश करीब 760 ग्राम सोने से बना था और उस पर लगभग 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ने जड़े हुए थे। कारोबारी सुधीर जैन प्रतिदिन इस कलश को धार्मिक अनुष्ठानों के लिए लाते थे, लेकिन 3 सितंबर को सुबह स्वागत की भीड़भाड़ के दौरान यह मंच से गायब हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। समारोह 9 सितंबर तक चलेगा। पुलिस ने बताया कि 3 सितंबर को पीएस कोतवाली में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें 15 अगस्त पार्क में चल रहे जैन समाज के पूजा उत्सव से सोने के सामानों की चोरी की शिकायत दर्ज की गई। जांच में पता चला कि मंच से एक किलोग्राम वजनी सोने का पूजा कलश चोरी हुआ है। मामले की जांच जारी है और पुलिस को जल्द चोर को पकड़ने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध की शिनाख्त हो चुकी है और संभवतः यह शख्स पहले भी मंदिरों में चोरी कर चुका है, हालांकि इस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली के पॉश इलाकों में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल ही में एक सांसद के गले से सोने की चेन छीने जाने का मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फर्जी कंपनियों से 200 करोड़ से ज़्यादा का घोटाला “एमवाय हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं की हत्या के अपराधी भ्रष्टाचारी सरकारी चूहे निकले” हमारा लक्ष्य संवेदनशील शासन, त्वरित राहत है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव