शिकायत पर आबकारी इंस्पेक्टर द्वारा नही की जा रही कार्यवाही।

नशे का गढ़ बना त्योंथर तहसील,पुलिस और आबकारी विभाग नही करती कार्यवाही।

चंद्रपुर त्योंथर।  रीवा जिले के त्योंथर तहसील अंतर्गत इस वक़्त कंपोजिट शराब दुकान संचालक की तानाशाही एवं मनमानी देखने को मिल रही है। जहा पर मेसर्स नाथूराम जैसवाल कंपोजिट शराब दुकान के द्वारा अपने गुर्गों से खुलेआम गांव गांव में शराब की पैकारी कराई जा रही है जिस बजह से युवा नशे के गर्त में डूबता जा रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा आबकारी इंस्पेक्टर और पुलिस से कई बार की गई। लेकिन उनके द्वारा अवैध पैकारी को लेकर कार्यवाही न करते हुए संरक्षण दिया जा रहा है इसी बजह से पैकारो पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि  कंपोजिट शराब दुकान के द्वारा पैकारो से रात्रिदिन मोटरसाइकिल और फोर व्हीलर वाहन से पटहट, सोहरवा, सूती, चौखड़ा, ककरैला,जनेह, चंद्रपुर,मदरो,परसिया, कोटरा, नेगुरा, चाकघाट, त्योंथर, चिल्ला, कोनिया, भोथी, जमुनिहा, फुलदेउर, गढ़ी, घटेहा, डोड़किया पचामा सहित त्योंथर तहसील के सैकड़ो गांवों में पैकारी कराई जा रही है परन्तु जिम्मेदार मौन है।


अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे पैकारो के द्वारा बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल से सूती शासकीय स्कूल के पास शराब की पेटियां रखी गयी है जहा से शराब की बिक्री की जाती है जबकि पास ही में बच्चे स्कूल में पढ़ते है नशेड़ियों का जमाबड़ा देखकर उन बच्चो पर क्या प्रभाव पड़ेगा इस बात का न तो शराब विक्रेता को चिंता है न ही आबकारी विभाग और न ही पुलिस को, चाहे किसी का भविष्य ही खराब क्यो न हो। उन्हें तो सिर्फ अपना जेब भरने से मतलब है।


जिसके लिए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से निवेदन कर पैकारी बंद कराने की मांग की है।

देखना होगा कि आगे प्रशासन क्या कदम उठाता है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading