सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र गुप्ता सहित वरिष्ठ व्यापरियो एवं पत्रकारों को किया गया सम्मानित। जवा । रीवा जिले के जवा क्षेत्र अंतर्गत तमसा नदी तट पर शीतला माई की पावन नगरी, नवीन नगर परिषद जवा की स्वीकृत के उपलक्ष्य में जवा के राज पैलेश में जवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं व्यापार मंडल जवा सचिव मोतीलाल सोनी के अयोजक्तत्व में सिरमौर विधानसभा के विधायक दिव्यराज सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रीवा वीरेन्द्र गुप्ता का सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया। जहा पर मुख्य अतिथि के रूप द्वय भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र गुप्ता और सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह एवंविशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर मिश्रा,श्रीमती माया गुप्ता डभौरा नगर परिषद अध्यक्षया, सालिक राम साहू अतरैला मंडल अध्यक्ष, माधव दुबे, गुलाब गुप्ता, रावेंद्र दुबे, एडवोकेट शिव कुमार मिश्रा, निज सचिव राममित्र शर्मा मौजूद रहे।जिसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल जवा सचिव मोती सोनी द्वारा किया गया एवं मंच का संचालन व्यापार मंडल संरक्षक जटाशंकर द्विवेदी द्वारा किया गया। जहा पर सबसे पहले आयोजको द्वारा मुख्य अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इसके बाद अतिथियो द्वारा माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित किया गया।तत्पश्चात आयोजको द्वारा मुख्य अतिथियों, गणमान्य व्यापारियो और वरिष्ठ पत्रकारों को शाल श्रीफल एवं शीतला माता की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम के दौरान जवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने मांग पत्र का वाचन करते हुए जवा में सिविल न्ययालय को चालू कराया जाय, बाजार की गंदगी को देखते हुए नाली को लिंक कराया जाय, जवा में बस स्टैंड, सब्जी मंडी, राष्ट्रीयकृत बैंक खोले जाने एवं विश्राम गृह की मांग की गई है जिसे सिरमौर विधायक ने सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मंडल जवा के संरक्षक विनोद मिश्रा,कोषाध्यक्ष मानिक लाल सोनी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतानन्द मिश्रा,उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, अमर बहादुर गुप्ता (मोहन),संयुक्त सचिव राजकुमार गुप्ता,मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता,पन्नालाल गुप्ता, महेन्द्र सिंह मोटर पार्ट्स, एडवोकेट श्रवण कुमार चौरसिया, सन्तोष शुक्ला, विनय कुमार सेन, अरविन्द गुप्ता,देवेन्द्र सिंह परिहार, सन्तोष कुमार हलवाई,सन्तोष गुप्ता,सदस्य प्रभात कुमार गुप्ता (नत्थू),हरिशंकर साहू,फूलचंद गुप्ता, अनीश अंसारी एवं रज्जू केशरवानी,अनिल गुप्ता मस्ताना, बीरेंद्र गुप्ता,राज कुमार सोनी, केदार सोनी, संजय गुप्ता बबलू विधायक प्रतिनिधि, दीपू गुप्ता, विनोद गुप्ता, गौसेवक वैभव केशरवानी डभौरा, राजेश कुमार गुप्ता, अरुण गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता, मिल्लू खान, राज गुप्ता, अमन गुप्ता,सत्यम गुप्ता, राहुल गुप्ता मुन्ना लाल गुप्ता, शिवम जैसवाल,रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता,सिल्लू गुप्ता, फूलचंद्र गुप्ता,सिल्लू खान, अनीश अंसारी सहित हजारों की संख्या में व्यापारी गण मौजूद रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर की बड़ी खबर. यूट्यूब पर. इंदौर में मालवा मिल से रसोमा तक फ्लाईओवर ब्रिज के लिए सर्वे पूरा, नगर निगम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
You must be logged in to post a comment.