प्रदीप चौधरी : मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का उपमुख्यमंत्री स्वयं स्वास्थ्य मंत्री हो और वहाँ एक महिला को अस्पताल में सुविधा न मिलने के कारण सड़क पर बच्चा जनने को मजबूर होना पड़े, वहाँ मुख्यमंत्री द्वारा महिला सम्मान की बात करना बेमानी है। सड़क पर प्रसव. राहुल राज ने मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह राज्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में अग्रणी है, जहाँ लाखों महिलाएँ प्रसव पीड़ा के दौरान अपनी जान गँवा देती हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर अस्पतालों में व्यवस्था न होने के कारण कोई महिला सड़क पर बच्चा जनने को मजबूर हो, तो स्वास्थ्य मंत्री को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।” परिजन. कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज कांग्रेस प्रवक्ता ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से अपील की कि अगर विरोध करना है तो स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाकर अपना रोष व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएँ प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती हैं और सरकार की विफलता को उजागर करती हैं। यह बयान मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जस्टिस रेड्डी : संवैधानिक नैतिकता और हाशिये की आवाज़ों के रक्षक इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की तालाब में डूबने से मौत