इंदौर से जोधपुर जा रही बस के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हालांकि इस दौरान वह बस नहीं चला रहा था। ये पूरा घटनाक्रम बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दरअसल, बस चला रहे 36 साल के ड्राइवर सतीश राव को घबराहट हुई तो उसने साथी क्लीनर को बस चलाने के लिए बैठा दिया था। इस दौरान वह केबिन में ही बोनट पर बैठा था और बैठ-बैठे ही बस चला रहे क्लीनर पर गिर गया। ड्राइवर पहले आगे की ओर लुढ़का, इस दौरान केबिन में ही बैठी महिला ने बस के अंदर से दूसरे यात्रियों को बुलाया और सीपीआर देने की कोशिश की। लेकिन ड्राइवर की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसा सुबह करीब 6 बजे पाली (मारवाड़, राजस्थान) पहुंचने से कुछ पहले केलवा-राजगनर के पास हुआ। ड्राइवर को देसूरी (पाली) के हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने साइलेंट अटैक के कारण मौत की आशंका जताई है। सतीश राव जोधपुर के भोजासर का रहने वाला था। ड्राइवर को यात्री उठाकर अंदर ले गए और वहां फिर से सीपीआर देने की कोशिश की। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के दौरान बस में 50 से ज्यादा पैसेंजर्स थे । जानकारी के अनुसार ये प्राइवेट बस इंदौर से देर शाम रवाना होती है और सुबह जोधपुर पहुंचती है। शाम को जब बस रवाना हुई तो राव की तबीयत बिल्कुल ठीक थी। स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार केवल 15 से 20 मिनट के बीच ही उसकी तबीयत बिगड़ी और बेसुध हो गया। उन्होंने बताया कि समझ ही नहीं आया कि अचानक उसे क्या हो गया। हादसे के वक्त बस में 50 से ज्यादा पैसेंजर्स थे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नागरिक परिक्रमा(संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां) स्वदेशी उत्पादों का उपयोग है सच्ची राष्ट्रसेवा : डॉ. यादव