उज्जैन: जिला पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मोलाना में एक व्यक्ति को सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बड़नगर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 अगस्त 2025 को मुखबिर की सूचना पर मोलाना बस स्टैंड पर छापा मारा। यहां 58 वर्षीय रमेश चंद्र पिता नाथूलाल सोलंकी (जाति नाई) को सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 780 रुपये नकद, एक रजिस्टर, जिसमें 3,45,675 रुपये का सट्टा व्यापार दर्ज था, और एक लीड पेन बरामद किया गया। रजिस्टर में पेज नंबर 1 से 45 तक सट्टे के अंक और हिसाब लिखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 560/25, धारा 4-क सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी का पहले भी सट्टा एक्ट के तहत आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें वर्ष 2014 में अपराध क्रमांक 101/12.03.2014 दर्ज किया गया था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, प्र.आर. 1335 रामनारायण चौहान, आर. 226 महेश मोर्य और सैनिक 250 भूपेंद्र दास की सराहनीय भूमिका रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन सफल रहा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कॉमरेड वी.एस. अच्युतानंदन : एक कम्युनिस्ट का महाकाव्यात्मक जीवन सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आवारा कुत्तों के लिए टीकाकरण, नसबंदी और गोद लेने की नीति लागू (22/08/2025)