कई मांगो को लेकर किया गया था धरना प्रदर्शन।धरना प्रदर्शन के दौरान यात्री कई घंटों तक रहे परेशान जवा । रीवा जिले के जवा तहसील मुख्यालय में सुवह 8 बजे से जवा सितलहा चौराहे में कांग्रेस किसान प्रदेश सचिव तरुणेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में एवं समाजसेवी व पूर्व जिलाउपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद के राजकुमार द्विवेदी सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं औऱ जवा व्यापारियों के सहयोग से एमपीआरडीसी विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया है। उस दौरान लेकिन टूव्हीलर, फोर व्हीलर और बस में यात्रा कर रहे यात्रियों को कई घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा है। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को स्थल पर बुलाने की जिद में अड़े रहे लेकिन हमेशा की तरह विभाग के अधिकारी अपनी धरना स्थल पर नही पहुचे क्योंकि उन्हें तो किसी का डर ही नही है।यदि डर होता तो पूरा नाली का कार्य करते है लेकिन अधूरा कार्य के बावजूद राशि निकाली गयी है। उस दौरान जवा नायब तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को समझाइस देने की कोशिश की लेकिन उनका प्रयास सफल नही हुआ। मामला बढ़ता देख जवा थाना प्रभारी जवा पुलिस और डभौरा एसडीओपी ने पहुचकर समझाने का प्रयास करते रहे। इसी बीच प्रभार थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार, एसडीओपी डभौरा नारायव सिंह तथा धरना प्रदर्शन करने वालो के बीच गाली गलौज को लेकर काफी गरमा गर्मी हुई। अंत मे नायब तहसीलदार के तत्काल साफ सफाई कराने एवं अधूरे नाली निर्माण कार्य को पूरा कराने के आश्वासन पर चक्काजाम को समाप्त किया गया।दरअसल में मामला जवा मुख्यालय के अधूरी नाली निर्माण को लेकर है।जिसे एमपीआरडीसी विभाग के द्वारा जवा में सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण कार्य कराया गया था नाली का निर्माण कार्य हुआ लेकिन अधूरा। चौराहो पर नाली नही बनाई गई जिस कारण नाली का पानी जाम होकर सड़क पर फैला रहता है यह लगभग 4 से 5 वर्ष से सड़कों पर पानी भरा रहता है। जिस कारण आये दिन स्कूली बच्चों से लेकर सभी टूव्हीलर वाहन सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे है जिसे लेकर हर बर्ष कांग्रेस नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाता है लेकिन एमपीआरडीसी विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं तक नही रेंगती है। धरना प्रदर्शन देख आश्वासन देते है इसके बाद भूल जाते है जबकि उसी सड़क के मरम्मत के लिए बेरियर लगाया गया है और आमजनता से लाखों रुपये बसूला जा रहा है। फिर भी मरम्मत कार्य नही कराया जा रहा है जिसमें ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत है।इसके अलावा रोड से नाली तक पेवर ब्लाक लगाने का भी टेंडर था लेकिन विभाग के संरक्षण में ठेकेदार के द्वारा पेवर ब्लाक तक नही लगवाया गया। जिसकी उच्च स्तरीय जांच के बाद बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। उनकी मांगों में MPRDC द्वारा तहसील बनाई गई नाली के कारण सड़को पर गंदा पानी भरा रहता है नाली की सफाई कराई जाय एवं अधूरी नाली बनायी जाय। जो जवा बाजार में पेपर ब्लाक नही लगाया गया उसे लगाया जाय।जवा ब्लाक के मैदान की साफ सफाई करायी जाय। जवा ब्लॉक अंतर्गत अतरैला बाजार में कीचड़ पानी का भराव रहता है उसकी साफ सफाई कराई जाय।जवा थाना के बगल से जवा बस्ती की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क पर पानी का भराव रहता है एवं अधूरी नाली को पूर्ण कराकर पानी की निकासी बनाई जाय।जया बाजार के चौराहे में आए दिन जाम लगने के कारण आवागमन बाधित होता है जवा चौराहे को चौड़ीकरण कराया जाय एवं सब्जी मंडी एवं बस स्टैण्ड बनाया जाय।जवा मुख्यालय में बनी मार्केट श्रीयुत काम्पलेक्स की दुकानों का छत जर्जर हो चुका है जिसकी मरम्मत कराई जाय एवं जनपद द्वारा किराया राशि जो आहरण किया गया जिसकी जांच कराई जाय आदि मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। उस दौरान डॉक्टर अरुणेंद्र शेखर मिश्रा, संकर्षण पांडेय,रमेश पाठक, सरपंच प्रकाश सिंह,प्रमोद मिश्रा,राहुल वर्मा, लाला गुप्ता,अनिल पाण्डे,अरुण प्रताप सिंह, जयप्रकाश तिवारी,अनुपम मिश्रा,बबलू गुप्ता,बिन्देश्वरी शुक्ला बबलू,प्रकाश मिश्रा,दिनेश मिश्रा, श्यामजी मांझी,अजहर खाँन, जयनरायण कुशवाहा, संदीप सिंह पटेल, रामबदन सिंह पटेल, बनवारी सिंह,हिमांशु गुप्ता प्रवीण सिंह भौठी, आलोक द्विवेदी, आलोक जैसवाल,सचिन तिवारी, किशन लाल गुप्ता, शिव लाल गुप्ता, राकेश मिश्रा, सुमन गुप्ता, राहुल तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यानमाला में बोले उर्मिलेश : अंबेडकर दलितों के नहीं, मानवता के मसीहा थे ; मुकेश चंद्राकर के लिए पूनम वासम ने ग्रहण किया लोकजतन सम्मान, कनक तिवारी ने भी दिया विचारोत्तेजक वक्तव्य दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने नाबालिग लड़की का किया अपहरण, मैहर में 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
You must be logged in to post a comment.