प्रदीप चौधरी।। इंदौर के लहसुडिया थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना में प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह चौहान ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक वर्तमान में कनाडिया थाने पर पदस्थ थे और लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे थे। पुलिस को उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस प्रवक्ता एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जितेंद्र सिंह चौहान पहले डीसीपी जोन-2 कार्यालय में भी कार्यरत रह चुके थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वे लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। आत्महत्या से पहले मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा। फिलहाल, लहसुडिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मृतक के परिजनों व करीबी लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एक नई पहल अभियान के जरिए बड़ोदा बैंक की बामनिया शाखा कर रही स्वयं सहायता समूह को लाभान्वित ओबीसी महासभा के तत्वाधान में 13% होल्ड आरक्षण हटाने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर रीवा को सौंपा गया ज्ञापन