मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय रीवा के सामने किया गया धरना प्रदर्शन।

रीवा । ओबीसी महासभा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर ओबीसी महासभा शहर इकाई रीवा के तत्वावधान में सैकड़ो लोगो के उपस्थति में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया इसके बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर रीवा को ज्ञापन सौंपा गया।


उनकी मांगों में मध्य प्रदेश ओबीसी के होल्ड 13% पदों को अन्होल्ड करके 27% लागू कर तुरंत चयनित अभ्यर्थियों कि नियुक्ति की जाए साथ ही 2027 की सामान्य जनगणना में जातिगत जनगणना का कॉलम जोड़ा जाए, बैकलॉग भर्ती (एससी एसटी ओबीसी के लिए परमानेंट सरकारी नौकरी लगभग 70 लाख पद पर) भर्ती की जाय।
अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रओं को मेडिकल इंजीनियरिंग मैनेजमेंट सहित समस्त प्राइवेट कॉलेजों में सरकारी फीस पर एडमिशन दिया जाय।


जातिगत भेदभाव एवं ओबीसी समाज पर दिनों दिन बढ़ रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ पिछड़ा वर्ग को ओबीसी अत्याचार निवारण अधिनियम (ओबीसी एट्रो सिटी एक्ट) मिले।
ग्वालियर हाई कोर्ट खंडपीठ में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की जाय, साथ ही देश के समस्त जिला सत्र न्यायालय एवं हाईकोर्ट में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जाय।
हैदराबाद तेलंगाना में ओबीसी आरक्षण 42 प्रतिशत पंचायत चुनाव से पहले लागू किया जाए अन्यथा की स्थिति में ओबीसी महासभा पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेगा।
शासकीय नौकरी एवं शिक्षण संस्थानों में 42% ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए अन्यथा कि स्थिति में ओबीसी महासभा सड़कों पर उतरकर महा आंदोलन करेगी।
थाना नौगांव पंकज प्रजापति हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाय और थाना लवकुश नगर पाल समाज के सुमेरी अपहरण मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाय।

इस अवसर पर ओबीसी महासभा के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य ओबीसी पुष्पराज सिंह मेथौरी, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अरुण कुमार सिंह मुन्ना एवं डॉ. रजनीश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना लाल जायसवाल, प्रदेश महासचिव पप्पू कनौजिया प्रदेश सचिव राकेश यादव संभागीय अध्यक्ष जेपी कुशवाहा संभागीय उपाध्यक्ष प्रदीप बंसल, जिला अध्यक्ष छोटेलाल रजक, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनूप जायसवाल,रवि राज बंसल,जानकी सेन ग्रामीण जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेनू यादव कार्यकारी महिला अध्यक्ष एडवोकेट किरण पटेल खुशबू पटेल, एडवोकेट शिव सिंह, एडवोकेट कुँवर सिंह, पंकज सिंह पटेल, जगदीश सिंह यादव डभौरा,राकेश पटेल, डॉ.उमेश पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading